rbi Assistant 2019 Final Result: भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट भर्ती 2019 के फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक पोर्टल rbi.org.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर पीडीऍफ़ फाइल में सर्च कर सकते हैं। रिजल्ट की पीडीऍफ़ फाइल का डाइरेक्ट लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है।
आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट rbi.org.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध RBI असिस्टेंट फाइनल भर्ती परीक्षा परिणाम 2019 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक न्यू टैब ओपन होगा, जिसमें रोल नंबर वाइज रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के साथ ही पीडीऍफ़ फाइल ओपन हो जाएगी, जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर सर्च कर सकता है। भविष्य के सन्दर्भ के लिए उम्मीदवार इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
Read More: टीचर्स के 534 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स
आपको बता दें भारतीय रिजर्व बैंक ने असिस्टेंट की प्रीलिम्स परीक्षा 14 और 15 फरवरी, 2020 कोआयोजित की थी। वहींं परीक्षा के परिणाम 17 मार्च, 2020 को घोषित किए गए थे। मुख्य परीक्षा रविवार, 22 नवंबर, 2020 को आयोजित की थी। इस भर्ती के माध्यम से कुल असिस्टेंट के 926 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार RBI की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।
Read More: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन जल्द होंगे शुरू
यह परिणाम अभी दिल्ली के लिए ही जारी किए गए हैं। कुल 926 पदों में से नई दिल्ली ऑफिस के लिए 34 रिक्तियां अधिसूचित की गई थी। दिल्ली के लिए चयनित 34 उम्मीदवारों की सूची रोल नंबर वाइज जारी कर दी गई है।