बच्चे कितने बेबाक और मासूम होते हैं, इस बात का अंदाजा आपको इस वीडियो को देखने के बाद लग जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्ची जिस तरह घरवालों अपने दूल्हे के बारे में बात कर रही है उसे सुनकर आपका मन गदगद हो जाएगा। इस वीडियो को ट्विटर पर Vijay kumar नामक एक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ ये बच्चे भी ना… कौन समझाए इनको…’। इस वीडियो में एक मासूम बच्ची खेलते हुए रोने लगती है। बच्ची कहती है ‘मुझे पति के पास जाना है…’। बच्ची की बात सुनकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। जब उसकी मां पूछती है कि कौन है तुम्हारा पति, इस पर बच्ची कहती है मामा। फिर उसकी मां समझाती है कि मामा को मामी के पति है। फिर क्या होता है इसके लिए आप वीडियो देखिए…
लोगों ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने गदर काट रखा है। लोग इसे देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। तो इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा-‘बच्चे कितने भोले होते हैं। इसका यह प्रतिक है।’ और भी कई लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।