वास्तु के अनुसार घर में चीजों का सही प्रकार से व्यवस्थित रूप से रखा है, तो सब ठीक हो जाता है।
जिस घर में वास्तु दोष है तो उस घर में कभी शांत और समृद्धि नहीं मिल पाती है।
आवश्यकता से अधिक फालतू और खराब सामान घर में नकारात्मकता को बढ़ाता है।
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास दुनिया की सभी सुख-सुविधा हो, उसके घर में कभी कोई विवाद न हो, परिवार के सदस्यों आपस मिलकर रहे। लाख कोशिश करने बाद भी इंसान को सभी सुख नहीं मिल पाता है। इन सब के पीछे घर के वास्तु का भी असर पड़ता है। अगर वास्तु के अनुसार घर में चीजों का सही प्रकार से व्यवस्थित रूप से रखा है तो सब ठीक हो जाता है लेकिन जिस घर में वास्तु दोष है तो उस घर में कभी शांत और समृद्धि नहीं मिल पाती है। वास्तु के अनुसार आवश्यकता से अधिक फालतू और खराब सामान घर में नकारात्मकता को बढ़ाता है। घर में रखी कुछ चीजें अशुभ मानी जात है। इन चीजों के आपके परिवार के सदस्यों की तरक्की और समृद्धि में बाधा आती है। ऐसी चीजों को घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए।
— ऐसा कहा जाता है कि घर में कभी भी नागफनी या अन्य कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। ऐसे पौधे भी नहीं रखने चाहिए जिनसे दूध निकलता है। माना जाता है कि ये पौधे नेगेटिव एनर्जी लाते हैं जिससे आपके घर में कलह का वातावरण बनता है।
— वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सामने कोई पेड़ नहीं होना चाहिए। ऐसा कहते है कि इससे आपके जीवन में उन्नति का मार्ग बंद हो जाता है। वहीं घर के दरवाजे के सामने कोई कुआं भी नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़े :— नारियल के चमत्कारी उपायों से चुटकी में दूर होंगी सभी बाधाएं और होगी धन की वर्षा
— घर में कभी भी बंजर धरती, बंजर पहाड़ों, खंडहर आदि की पेंटिंग्स नहीं लगानी चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के मन में नकारात्मकता आती है।
— वास्तु में घड़ी को तरक्की और उन्नति का ***** माना गया है। वहीं घर में बंद घड़ियां आपकी तरक्की में बाधा बनती हैं। यही कारण है कि वास्तु में बंद पड़ी घड़ियों को घर में रखने को मना किया जाता है। वहीं बंद या खराब ताले भी घर में रखना अशुभ माना जाता है। ये आपकी तरक्की में तो रूकावट लाते ही हैं साथ ही विवाह होने में भी दिक्कते आती हैं।
— हिंसक पशुओं और युद्ध आदि की तस्वीरे भी घर में नहीं लगानी चाहिए। महाभारत के युद्ध से जुड़ी तस्वीर भी घर में नहीं लगानी चाहिए। इस तस्वीर को बार-बार देखने पर परिवार के सदस्यों के मन में मतभेद पैदा होने लगता हैं
— वास्तु के अनुसार घर में आवश्यकता से अधिक जूते-चप्पल या खराब पड़े हुए जूते-चप्पल आपके घर में नकारात्मकता को बढ़ाते हैं। खराब या फटे हुए जूते-चप्पलों के कारण आपके जीवन में संघर्ष बढ़ता है।