- Hindi News
- Business
- Shaktikanta Das; RBI Repo Rate | RBI Monetary Policy Repo Rate Latest News Updates; RBI Governor Shaktikanta Das On Repo Rate
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुंबईएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 5 अप्रैल से जारी तीन दिन की मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक में यह फैसला लिया गया। नए वित्त वर्ष (2021-22) की यह पहली MPC बैठक रही। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास इस बैठक के फैसलों की जानकारी दी। RBI गवर्नर इस पर दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।
RBI की मौजूदा दरें
RBI हर दो महीने में ब्याज दरों पर फैसला लेता है। यह काम 6 सदस्यों वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) करती है। मौजूदा समय में RBI का रेपो रेट 4% है, जबकि रिवर्स रेपो रेट 3.5% है। पिछले साल मई से RBI ने नीतिगत दरों को समान रखा है। यह दर पिछले 15 सालों के सबसे निचले स्तर पर हैं। बैंकों को दिए गए लोन पर RBI की ओर से वसूले जाने वाले ब्याज को रेपो रेट कहा जाता है। वहीं, बैंकों की ओर से जमा किए गए रुपयों पर RBI की ओर से दिए जाने वाले ब्याज को रिवर्स रेपो रेट कहा जाता है।
पिछले बैठक में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था
इससे पहले MPC की बैठक फरवरी में हुई थी। 5 फरवरी को RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान किया था। जानकारों के मुताबिक, इस बार भी RBI एकोमोडेटिव मॉनिटरी पॉलिसी स्टांस को बरकरार रख सकता है। जानकारों के मुताबिक, RBI ग्रोथ को बढ़ाने के लिए मॉनिटरी कार्यवाही के लिए अवसर का इंतजार करेगा। MPC की पिछली 4 मीटिंग में भी रेपो और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद कम
एनरॉक प्रॉपर्टी कंसलटेंट के चेयरमैन अरुण पुरी का कहना है कि उपभोक्ता महंगाई में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यह अभी स्थिर नहीं है। फरवरी 2020 से अब तक रेपो रेट में 115 बेसिस पॉइंट (bps) की कमी की जा चुकी है। ऐसे में RBI इस बार मौजूदा रेपो रेट को ही बरकरार रख सकता है। अनुज पुरी का कहना है कि भारत कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। इस कारण कई राज्यों और शहरों में आंशिक लॉकडाउन की स्थिति बन रही है। ऐसी स्थिति में RBI की ओर से रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद नहीं है।